फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता को लेकर मेहरपुर गुर्जर में हुए बवाल में 53 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव मेहरपुर गुर्जर में विवाहिता को तलाशने की मांग को लेकर हुए बवाल के मामले में दोनों पक्षों के 53 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रहरा थाने में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। इसमें 18 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि, 35 लोग अज्ञात हैं। इन पर आरोप है कि शांतिभंग करने के उद्देश्य से लाठी डंडे चलाए गए। पथराव भी हुआ। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।
रहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने 24 वर्षीय बेटी की शादी तीन माह पहले आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में की थी। कुछ दिन पहले महिला ससुराल से गायब हो गई थी। जानकारी करने पर पता चला था कि मायके के पड़ोसी गांव निवासी गैर जाति का कौसिंद्र महिला को साथ ले गया है। 29 सितंबर को विवाहिता के मायके पक्ष के लोग गांव मेहरपुर गुर्जर निवासी कौसिंद्र के घर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। पथराव भी हुआ था। गांव में एक घंटे तक बवाल की स्थिति रही थी। कुछ लोगों को चोट भी आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। हालांकि इसके बाद विवाहिता पक्ष के आक्रोशित लोगों ने हसनपुर-रहरा मार्ग पर जाम लगा दिया था। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने विवाहिता पक्ष के 10 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात समेत 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, युवक पक्ष के मेहरपुर गुर्जर निवासी अतवीर, जयचंद, मस्तराम, संजय, ब्रहमपाल, लटूर, अंकित, आंचल समेत आठ नामजद व 15 अज्ञात समेत 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ ने बताया कि महिला को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में कौसिंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें