फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हीलाहवाली में उझारी-गजरौला के हाथ से फिसल गई वित्त आयोग की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सिटी फाइनेंस पोर्टल पर कर वसूली का डाटा नहीं करना उझारी नगर पंचायत और गजरौला नगर पालिका के जिम्मेदारों को भारी पड़ गया। हीलाहवाली के कारण दोनों नगर निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग से मिलने वाला विकास कार्यों का पैसा रुक गया। जबकि हसनपुर और अमरोहा समेत सात नगर निकायों को 18.60 करोड रुपये विकास कार्य के लिए मिले हैं।
विज्ञापन

अब इन नगर पालिका क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हो सकेंगे। ये पैसा टाइड और अनटाइड ग्रांट के तहत स्वीकृत हुआ है। टाइड ग्रांट से पेयजल, तालाबों का सौंदर्यकरण, पाइपलाइन बिछाई जाएगी, वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नाला निर्माण होगा। जबकि अनटाइड ग्रांट के तहत सड़क, नाली निर्माण, पथ प्रकाश, स्कूलों का कायाकल्प जैसे कार्य हो सकेंगे।
अमरोहा नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया बछरायूं, धनौरा, हसनपुर, अमरोहा और जोया, नौगांवा सादत, सैदनगली नगर निकायों को 15वें वित्त आयोग से टाइड और अनटाइड के तहत पहली किस्त की करीब 18,60,2,847 रुपये मिले हैं। उझारी नगर पंचायत और गजरौला नगर पालिका इस धनराशि को लेने में चूक गई हैं। क्योंकि नगर निकायों को हर साल कर वसूली का लक्ष्य मिलता है। शासन के निर्देश पर पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 प्रतिशत अधिक कर की वसूली किया जाना अनिवार्य था। इसके बाद ये डाटा सिटी फाइनेंस पोर्टल पर अपलोड किया जाना था लेकिन उझारी नगर पंचायत और गजरौला नगर पालिका का डाटा इस वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका। हो सकता है इसीलिए शासन ने दोनों नगर निकायों को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली किस्त को रोक लिया है। इसके साथ है कि दोनों नगर निकाय क्षेत्र में विकास कार्य करने में दिक्कत आएगी। धनराशि के बिना विकास कार्य कैसे हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अनटाइड ग्रांट-रुपये लाखों में
- बछरायूं नगर पालिका51,12, 449
- धनौरा नगर पालिका-45,60,629
- हसनपुर नगर पालिका89,91, 419
- अमरोहा नगर पालिका4,29, 66, 219
-जोया नगर पंचायत 27, 21, 229
- नौगांवा सादात नगर पंचायत47, 44, 569
- सैदनगली नगर पंचायत31, 48, 619

टाइड ग्रांटरुपये लाखों में
- बछरायूं नगर पालिका-76,68, 676
- मंडी धनौरा नगर पालिका68,40,946
- हसनपुर नगर पालिका1,34,87,131
- अमरोहा नगर पालिका6,44,49,331
- जोया नगर पंचायत40,81,845
- नौगांवा सादात नगर पंचायत71,16,855
- सैदनगली नगर पंचायत-47, 22,930
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें