फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : भूमि समतल करने के बाद डाला जा रहा भराव

सार

गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है।मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में 24 किलोमीटर रहेगी।गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 25 गांवों के 2467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है। तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए किए गए भूमि समतलीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब मिट्टी से भराव डाला जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में 24 किलोमीटर रहेगी। इसकी चौड़ाई 120 मीटर है। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 25 गांवों के 2467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई है। मंगरौला में टी प्वाइंट लगाया जाएगा। जबकि गांव रूखालू के पास टोल टैक्स बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर शर्की, कुआ डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरोला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर आदि।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाई जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई भूमि पर समतलीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब उस पर मिट्टी का भराव डाला जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना शर्मा, तहसीलदार हसनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें