फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर पर छेड़खानी को लेकर संचालक के साथ मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में एक कोचिंग सेंटर पर छात्रा के साथ छेड़खानी एवं उसका फोटो अपने व्हाट्एप स्टेट्स पर लगाने को लेकर छात्रों ने संचालक को धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। कोचिंग सेंटर संचालक को पकड़कर थाने लाया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के अमरोहा अड्डे से गजरौला रोड की दिशा में बाईपास पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर संचालित होता है। यहां रोजाना की तरह शनिवार दोपहर को भी कोचिंग सेंटर का संचालक बच्चों को पढ़ा रहा था। इस दौरान एक युवक ने वहीं पर पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़खानी करने एवं छात्रा का फोटो अपने स्टेट्स पर लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान कोचिंग सेंटर संचालक को पकड़कर छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। कोचिंग सेंटर में विवाद होने की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। बाद में उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि छेड़खानी के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली। इसलिए कोचिंग सेंटर संचालक का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें