फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बरात में मारपीट, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी में 28 फरवरी की रात बरात में कहासुनी के बाद हुए झगड़े में दोनों तरफ से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव तिगरी निवासी जितेंद्र का आरोप है कि 28 फरवरी की रात 11 बजे गांव के ही दो सगे भाई सहित चार आरोपी उसके भाई अनुज के साथ गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। चारों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने नीशू, गगन, ज्ञानू व उसके भाई मयंक के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरी तरफ से गांव के संतोष ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके आरोप के मुताबिक गांव में 28 फरवरी की रात 11 बजे बरात आई थी। गांव के ही चारों आरोपी संतोष के बेटे नीशु के साथ गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने नीशू को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अनुज नागर व अनुज नागर, संदीप व दीपांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें