फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया/डिडौली (अमरोहा)। पुराने विवाद के चलते बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गाली -गलौज की गई और एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव का है। यहां पर गंगा सहाय और दयाराम के परिवार रहते हैं। दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को विजय पाल सिंह अपने पिता के साथ खेत पर थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट की। इस मामले में विजय पाल सिंह की तहरीर पर करन पाल, जगबीर, पीतम सिंह, नन्हे सिंह के खिलाफ केस किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से शरद की तहरीर पर विजय पाल सिंह, दयाराम, वीरपाल और प्रेम के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें