फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रास्ते से हटने को लेकर दो संप्रदाय के लोगों में मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Sat, 02 Sep 2023 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर लगी भीड़ को बुग्गी चालक ने रास्ते से हटने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। उनमें जमकर मारपीट हुई। मामला दो संप्रदाय का होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई और मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को गांव निवासी एक व्यक्ति खेत से चारा लेकर भैंसा बुग्गी से घर लौट रहा था। रास्ते में मस्जिद है। जुमे की नमाज के बाद कुछ लोग नमाज पढ़ने के बाद रास्ते पर खड़े थे। तभी चारा ला रहे व्यक्ति ने उनसे रास्ता देने के लिए कहा। पहले दोनों में कहासुनी हुई और बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
दो संप्रदायों के लोगों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों से पुलिस पूछताछ कर ही है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामूली कहासुनी हो गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति बनी हुई है। किसी तरह की विवाद जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें