आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव के युवक से चार महीने पहले तय हुआ था। रिश्ते के कुछ समय बाद ही मंगेतर व युवती ने एक दूसरे से फोन पर बात करनी शुरू कर दी। रविवार दोपहर लगभग एक बजे दोनों एक दूसरे से बात कर रहे थे।
अचानक किसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई और युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवती के मंगेतर के परिजनों को मौत की सूचना मिली तो मंगेतर के माता-पिता युवती के घर जाने के लिए निकल गए। इसी बीच मंगेतर ने खेत पर जाकर पेड़ से फंदा लगाकर लगाकर मौत को गले लगा लिया।
दोनों की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती के आत्महत्या के मामले में थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं है।