फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला स्टांप विक्रेता ने अधिवक्ता के खिलाफ भी तहरीर

Fri, 01 Sep 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला स्टांप विक्रेता ने अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद थाना पुलिस ने तहसील बार के अध्यक्ष से मामले में रिपोर्ट मांगी है। जिससे आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को अमरोहा तहसील में महिला स्टांप विक्रेता और अधिवक्ता के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों के बीच दस हजार रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल 21 सेकेंड के इस वीडियो में महिला स्टांप विक्रेता कहासुनी के दौरान जूता दिखती नजर आ रही है। जिसके बाद गुस्साए अधिवक्ता ने महिला को पकड़कर पहले थप्पड़ जड़ दिया और बाद में धक्का देकर दूर फेंक दिया। जिससे महिला स्टांप विक्रेता महिला दूर जा गिरी। महिला स्टांप विक्रेता और अधिवक्ता के बीच दस हजार रुपये लेनदेन का विवाद बताया गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया महिला स्टांप विक्रेता से तहरीर मिल गई है। अधिवक्ता द्वारा किए गए कृत से संबंधित तहसील बार के अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें