फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे की मौत का डर दिखाकर पहले 12 बीघा जमीन बिकवाई, 61 लाख हड़पे, 14 लोगों पर एफआईआर

Sat, 08 Apr 2023 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। घर में शैतानी आत्मा का वास बताकर बेटे की मौत का डर दिखाकर पहले आरोपियों ने किसान की बारह बीघा जमीन बिकवा दी और बाद में 61 लाख रुपये हड़प लिए। 11 लाख रुपये की और मांग की गई तो किसान को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। नौगांवा सादात पुलिस ने चार महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कालाडाबरा में किसान चमन सिंह का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि घर की परिस्थितियां कुछ दिन बिगड़ी हुई चल रही थीं। जिस कारण एक साल के भीतर उनकी दो पत्नियों की मौत हो गई। जोगेंद्र नाम का एक बेटा है। घर में चार पशु की मर चुके हैं। बिजनौर जनपद के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव इस्माइलपुर का रहने के रहने वाले सलीम का घर आना जाना था। तभी उसने बताया कि तुम्हारे घर में शैतानी आत्मा का वास हो चुका है। जिसे हटाने के लिए बिजनौर में रहने वाले बाबा (तांत्रिक) के पास चलना पड़ेगा और घर से शैतानी आत्मा का वास हटवा देंगे। लिहाजा दिसंबर 2022 में चमन सिंह सलीम के साथ तांत्रिक बाबा से मिलने पहुंच गए। यहां तांत्रिक ने भी उन्हीं बातों को दौराईं जो चमन सिंह के साथ बीत चुकी है। उसने ये भी कहा कि यदि शैतानी आत्मा को नहीं हटवाया तो इकलौते बेटे की भी मृत्यु हो जाएगी।
तभी आरोपियों ने कहा कि आत्मा का साया हटाने के लिए माता काली, पार्वती, हनुमान जी और भगवान शंकर प्रकट हो गए हैं। इसलिए सोने का त्रिशूल, माता काली के लिए सोने का छत्र, सोने का श्रंगार और एक सोने का नाग देने होंगे। यदि ये सम्मान नहीं दिया तो बेटे की मौत निश्चित है। बेटे की मौत के डर से कारण पीड़ित चमन सिंह ने तीन बार में अपनी 12 बीघा जमीन बेचकर 61 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने घर की जमीन बेचकर 11 लाख रुपये और मांगे तो चमन सिंह को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

नौगांवा सादात के बिलना गांव निवासी रहीश, फिरोज, जुबैद, जुनैद, नसीमा, नरगिस, रहमत खान, जमाल, गुलशन, बिजनौर जनपद के इस्माइलपुर के रहने वाले सलीम, धुंधली चांदपुर के रहने वाले जामिन, आश्मीन, मुरादाबाद से कांठ थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी फरियाद और साहीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें