फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारह वर्षीय बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि पिछले कई माह से घिनौना काम किया जा रहा था। बालिका की मां नहीं है। बालिका ने अपनी ताई से इसकी शिकायत की। ताई ने घटना का वीडियो देखा तो उन्हें होश उड़ गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव में 38 वर्षीय युवक 13 साल पहले लखनऊ की एक महिला से शादी की थी। महिला ने यहां पर एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया। इस समय बेटी की उम्र 12 वर्ष है, जबकि बेटे की उम्र करीब दस वर्ष है। बताते हैं कि युवक अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह घर छोड़कर करीब एक साल पहले चली गई थी। घर पर पिता अपनी बेटी और बेटे के साथ रहता था। बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा छह में गांव में पढ़ती है। दो दिन पूर्व बालिका ने अपनी ताई से पिता की करतूतों की शिकायत की।
पहले तो ताई को यकीन नहीं हुआ। अगले दिन बालिका ने वीडियो बनाकर ताई को दिखाया तो होश उड़ गए। ताई ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने ताई की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें