फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेढ़ साल की बच्ची की हत्या में पिता को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डेढ़ साल की बेटी की चाकू से गर्दन काटकर शव को कुएं में फेंकने के मामले में न्यायालय ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी पिता जमानत पर जेल से बाहर था, न्यायालय का फैसला आने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये वारदात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के ढक्का गांव में हुई थी। यहां पर किसान सुरेश कुमार का परिवार रहता है। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे पुष्पेंद्र की शादी शिवालाकलां के गांव मझोला बिल्लौच निवासी सर्वेश के साथ हुई थी। सर्वेश की दो बेटियां थीं। इसमें डेढ़ वर्ष की भावना और तीन वर्ष की भूमि है। मजदूरी करने वाला पुष्पेंद्र शराब का आदी था। दस मई 2019 की शाम नशे की हालत में पुष्पेंद्र दोनों बेटियों को लेकर खेत पर गया था। यहां उसने बेटी भावना की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। बाद में शव जंगल में ही एक कुएं में फेंक दिया था। वारदात अंजाम देने के बाद पुष्पेंद्र बड़ी बेटी भूमि के साथ घर लौट आया।
परिजनों ने भूमिका के बारे में पूछा तो उसने कुएं में गिरने की बात कही थी। जिसके बाद परिजन पुष्पेंद्र को लेकर खेत पर पहुंचे। यहां पुष्पेंद्र की निशानदेही पर ग्रामीणों ने बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकला। बच्ची के लहूलुहान शव को देख ग्रामीण दंग रह गए थे। इस मामले में मृतक बच्ची के नाना जयपाल सिंह ने अपने दामाद पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे तृतीय नसीमा खानम की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी देवेश नागर पैरवी कर रहे थे। मंगलवार को न्यायालय ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की। साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर बेटी की हत्या करने में पुष्पेंद्र को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
-
पिता के जघन्य अपराध से ग्रामीणों में फैल गया था आक्रोश
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव ढक्का में पिता पुष्पेंद्र द्वारा अपनी डेढ़ साल की बेटी की में गला रेतकर हत्या करने के बाद हर कोई दंग रह गया था। खबर मिलते ही लोग उस कुएं की और दौड़ पड़े थे, जिसमें बच्ची को फेंका गया था। दिनभर घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा था। पिता के जघन्य अपराध की हर किसी ने निंदा की थी।
-
एक ही वार में उतार दिया मौत के घाट
पुष्पेंद्र ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को एक ही वार में मौत के घाट उतार दिया। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुईं थी। भावना के गले पर धारदार हथियार से केवल एक ही वार किया गया था। जिससे उसकी मीत हो गईं थी।
-
डेढ़ वर्षीय भावना की हत्या की गवाह बनी तीन वर्षीय बड़ी बहन भूमि
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में डेढ़ वर्षीय भावना की हत्या की गवाह उसकी बड़ी बहन भूमि बनी थी। भूमि ने तुतलाई आवाज में पुलिस को बताया था कि पापा ने चाकू से भावना की गर्दन काटी और मर वह गई। इसके बाद उन्होंने उसे कुएं में डाल दिया। यह बातें हत्यारोपी की बड़ी बेटी भूमि ने कहीं, जो वारदात के दौरान हत्यारोपी पुष्पेंद्र के साथ थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें