फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जींस कारीगर हत्या में नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थानाक्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ में प्रेम-प्रसंग के चलते जींस कारीगर उवैस (23) की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव मोड़ निवासी किसान जफरुद्दीन का बेटा उवैस दिल्ली में सिलाई कारीगर का काम करता था। पांच दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव आया था। दूसरी जाति की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने फोन करके उवैश को रात बारह बजे बुलाया था। आरोप है कि युवती के भाई ने गोली मारकर उवैस की हत्या कर दी थी। मृतक के पिता जफरुद्दीन की तहरीर पर युवती के पिता इरशाद व भाई नवाजिश, स्वयं युवती व उसके एक अन्य भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना के बाद दो जातियों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जो लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तैनात रहा। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हत्यारोपी इरशाद व नवाजिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें