फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार की टक्कर से तारीख पर जा रहे पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कोर्ट में तारीख पर जा रहे किसान मुन्नन (40) और उनके बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसा करने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मुन्नन डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कालखेड़ा गांव के रहने वाले है। उनका मारपीट का एक मुकदमा अमरोहा कचहरी में चल रहा है। शुक्रवार को मुकदमे में तारीख थी। मुन्नन बेटे दीपक के साथ बाइक से कोर्ट में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित श्योनाली जियारत के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार करके चालक में टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नन और उनका बेटा दीपक घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन मुन्नन को मेरठ के अस्पताल में ले गए। जबकि दीपक का इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें