फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल से गुजरने पर फास्टैग जरूरी, वरना दोगुना चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल से गुजरने पर फास्टैग जरुरी, वरना वाहन से दोगुना चार्ज
विज्ञापन

दिल्ली से मुरादाबाद के लिए पांच और जाने के लिए सात लेन में लागू
टोल प्रबंधन की तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रजबपुर। टोल प्लाज से गुजरने वालों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। रविवार को शाम तक फास्टैग का आदेश नहीं आया। हालांकि टोल प्रबंधन फास्टैग के लिए तैयारी पूरी कर ली है। अब टोल के कुल 12 लेन से वाहन गुजरेंगे। इसमें पांच लेन दिल्ली से मुरादाबाद और सात लेन मुरादाबाद से दिल्ली के लिए फास्टैग से लैस हो गई है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल से गुजरने के लिए फास्टैग को लागू कर दिया है। पहले इसकी अवधि एक जनवरी से थी लेकिन कुछ वजहों से 15 फरवरी को तय की गई। दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग से सफर को सुगम बनाने के लिए फास्टैग लागू किया गया है इसके चलते समय बचेगा। जिले के अधिकांश वाहन चालकों ने फास्टैग जारी करवा लिया है। इसके अलावा टोल प्लाजा की ओर से भी 100 से अधिक वाहनों में फास्टैग लगाया गया। मालूम हो कि मुरादाबाद दिल्ली मार्ग पर जोया और रजबपुर के बीच में टोल स्थित है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों से टोल वसूला जाता है। टोल प्रबंधन ने सात लेन में वाहनों के गुजरने की तैयारी पूरी कर ली है। टोल प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली से मुरादाबाद के लिए सात लाइन और मुरादाबाद से दिल्ली के लिए सात लाइन में फास्टैग की व्यवस्था शुरु हो गई है। बगैर फास्टैग के कोई वाहन लेन में आता है तो उससे दोगुना चार्ज वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें