फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक से किसानों का एक जत्था रोजाना दिल्ली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली में जमा किसानों को समर्थन देने के लिए भाकियू असली गुट के कार्यकर्ताओं का एक जत्था रोजाना दिल्ली के लिए कूच करेगा। भाकियू नेताओं का कहना है कि अब सरकार से आरपार की लड़ाई होकर रहेगी। मंगलवार को भाकियू असली गुट की एक पंचायत ग्राम अम्हेड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रधान के निवास पर आयोजित की गई। पंचायत में दिल्ली में मौजूद मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने किसानों से अपील की कि वे यहां मौजूद अन्य किसानों का समर्थन करने के लिए रोजाना एक जत्था यहां भेजें। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अब आरपार की लड़ाई होगी। पंचायत में मौजूद दिनेश प्रधान ने कहा कि क्षेत्र से किसानों का एक जत्था खाद्य सामग्री लेकर रोजाना दिल्ली जाएगा। इस मौके पर कलुवा खां, कैलाश त्यागी, अनिल कुमार, खचेड़ू सिंह, रामवीर सिंह, कावेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें