रजबपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव कूबी में 74 दिनों से ग्रामीण अपनी अधिग्रहित जमीन के चार गुना मुआवजा की मांग को लेकर तीन गांवों के ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में धरने पर डटे हुए हैं।
मंगलवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। कहा कि जब तक किसानों चार गुना मुआवजा नहीं दिया जाएगा। हम जमीन खाली नही करेगें। 74 दिनों से भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों के साथ कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर व घंसूरपुर के ग्रामीण लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। वह धरनास्थल से उठने को तैयार नही हैं। जबकि दो बार अधिकारी प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने का अनुरोध कर चुके हैं। लेकिन किसान राजी नही हो रहे। किसानों की मांग है कि मौजूदा सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिलाया जाए। कहा कि मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं। इस दौरान मुकेश चौधरी, सूरजपाल सिंह, दीपू चौधरी, नरेंद्र चौधरी, रुमाल सिंह, संतराम सिंह, अशोक चौधरी, अमर सिंह, जयवीर सिंह, बृजपाल सिंह, सूरज सिंह, चिक्की देवी, अंजू चौधरी, रमेश देवी, रेखा देवी, कमला देवी, अमन देवी, तनु देवी, मुकेश देवी, मीनू चौधरी, पूनम चौधरी, बबली चौधरी आदि मौजूद रहे।