फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मैं जिंदा हूं साहब, मेरी वृद्धावस्था पेंशन चालू करा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। मंडी धनौरा क्षेत्र में वृद्धा को मृत दिखाकर पेंशन रोके जाने के मामले को अभी पांच दिन भी नहीं हुए कि हसनपुर में सरकारी कागजों में वृद्ध को जीते जी मृत दिखा दिया। पीड़ित दो साल से चक्कर काट रहा है। अब डीएम को पत्र भेजकर गुहार लगाई कि साहब मैं जिंदा हूं, मेरी वृद्धावस्था पेंशन चालू करा दो।
गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव मटीपुरा निवासी नन्हें (65) पुत्र सुमेरा का कहना है कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन बनी थी। आरोप है कि दो साल पहले समाज कल्याण कार्यालय में तैनात एक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी द्वारा घर पहुंचकर एक हजार की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर उनकी पेंशन रोक दी गई। बाद में पता चला है कि नन्हें सिंह को मृत दर्शाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत डीएम से करते हुए पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि गंगेश्वरी ब्लॉक के समाज कल्याण कार्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों की तैनाती पांच वर्ष से ज्यादा समय से हो गई है। वह मनमानी कर रहे हैं। सरकार के साफ निर्देश हैं कि प्राइवेट कर्मचारी नहीं रखे जाएंगे। लेकिन, दो निजी व्यक्तियों से अवैध वसूली कराई जा रही है। पीड़ित ने वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने की मांग की है। राष्ट्रीय सेवी संगठन के संयोजक एवं भारतीय किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है यदि सरकारी कार्यालयों में प्राइवेट व्यक्तियों को नहीं हटाया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

- मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुनीता सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें