अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चे की पंचायत में बिजली ट्रिपिंग रोकने को आवाज उठाई। इसके अलावा अन्य मुद्दों को भी उठाया गया। वहीं, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को ग्राम कूबी में पंचम सिंह के आवास पर हुई बैठक में किसानों ने बिजली ट्रिपिंग का मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग आए दिन किसानों का शोषण कर रहा है। बिजली ट्रिपिंग के कारण किसानों के लाखों रुपये के उपकरण फुंक चुके हैं। हाई वोल्टेज और लो वोल्टेज के कारण उपकरण फुंक रहे हैं। कहा कि बिजली विभाग ट्रिपिंग बंद कराए। प्रदेश सरकार घोषणा के अनुसार सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त बिजली की घोषणा करे। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा विरोध करता है। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विजयवीर सिंह को जिला अध्यक्ष अमरोहा और कामिल चौधरी को अल्पसंख्यक का जिला अध्यक्ष और दीपक चौधरी को युवा मंडल अध्यक्ष और साहिल मेवाती को अल्पसंख्यक का युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान चौधरी चरण सिंह, सीमा चौधरी, पंचम सिंह, सुरेंद्र सिंह, हिमांशु चौधरी आदि मौजूद रहे।