फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छुट्टा पशु न पकड़े जाने के विरोध में किसानों ने जोया मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग को लेकर भाकियू शंकर गुट के पदाधिकारियों जोया मार्ग को आधे तक जाम कर दिया। इससे पहले सभी पदाधिकारी कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों के न आने पर वे सड़क पर उतरे गए और रोड जाम कर दिया। हालांकि, बाद में अधिकारियों के समझाने पर किसानों ने जाम खोल दिया। बाद में तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुुंचे और मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। कहा कि आज किसान अपने हकों की लड़ाई के लिए धरने प्रदर्शन, आंदोलन करने को मजबूर है। किसानों को अभी तक गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि से लगभग 40 हजार किसान वंचित हैं। छुट्टा गोवंश पर अंकुश लगाया जाए। किसानों को नैनो यूरिया व नैनो डीएपी जबरन न थोपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, तो किसान जोया मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. खुशीराम, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग मोहित सिंह, जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार व जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुुंचे। उनसे वार्ता करने के बाद किसानों ने करीब आधे घंटे के बाद जाम खोल दिया। बाद में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार सदर को सौंपा। इस दौरान विक्रम सिंह, वीरपाल सिंह, धीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, पूजा, बबीता रानी, रेखा, कौशल्या, देवेंद्र सैनी, मनजीत कुमार, राजवीर सिंह, प्रशांत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें