फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की कीमतों के खिलाफ किसानों ने रस्सी से ट्रैक्टर बांधकर खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का जोया टोल प्लाजा के धरना रविवार को भी जारी रहा। किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के वापस की मांग दोहराई। कहा कि एमएसपी की लिखित गारंटी के बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा। ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमत को घटाए। ट्रैक्टर को रस्सी से बांधकर खींचकर आक्रोश जताया। सरकार की गलत नीतियों से रोजाना ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते किसानों में असंतोष फैल रहा है। मुकेश कुमार ने कहा कि बिजली की समस्या से लोग परेशान है। लो वोल्टेज ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में सत्यदेव सिंह, समरपाल, भान सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, महाराज सिंह, कृष्णवीर सिंह, अजब सिंह, वीरेंद्र सिंह, बचन सिंह, जयविंदर सिंह, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें