अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन राजेश चौहान गुट के पदाधिकारियों का धरना शकरपुर सहसपुर में पुल निर्माण को लेकर आज बारहवें दिन भी धरना जारी रहा। जब तक पुल का निर्माण नहीं होगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
जोया ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम शकरपुर समसपुर में पक्का पुल निर्माण को लेकर 12वें दिन भी जारी रहा। कहा कि एक फार्म हाउस के लिए चार-चार पुल बन सकते हैं तब ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एक पुल का निर्माण क्यों नहीं हो सकता, यह एक विचारणीय प्रश्न है। पूर्व में तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए थे आज तक भी पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पुल निर्माण शुरू न किया गया तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, राजीव सिंह, राजवीर सिंह, बबीता देवी, गीता देवी, मिथलेश देवी, कमलेश देवी, रूपवती, केला देवी आदि मौजूद रहीं।