बेमौसम बारिश ने धान किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभार दी हैं। बारिश के साथ चल रही हवा से सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण तमाम खेतों में धान की फसल बिछ गई थी। लेकिन मौसम साफ हुआ तो किसानों को फसल की कटाई और झड़ाई शुरू हुई। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ते देख किसान हो गए। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीग गई। इससे फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान है।