डिडौली। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने बुढ़नपुर बिजलीघर पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मौके पर पहुंचे जेई को धूप में बैठाए रखा। जेई ने जल्द ही अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को लगाने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान मान गए।
बुधवार को भाकियू भानु के पदाधिकारियों गांव सिवोरा स्थित बुढ़नपुर बिजलीघर पर एकत्र हुए। प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह ने कहा कि किसान बिजली की अघोषित कटौती तथा लो वोल्टेज होने की समस्या से परेशान हो रहे हैं। उनकी फसलें सूखने के कगार पर है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस बीच वहां पहुंचे जेई रत्नेश ने किसानों ने वार्ता का प्रयास किया, लेकिन उन्हें धूप में बैठा लिया। किसानों ने कहा कि कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्या है। जिससे किसान परेशान हैं। जेई ने बताया कि ओवर लोड होने तथा ट्रांसफार्मर 5 एमवीए का होने की वजह से यह समस्या पैदा हो रही है। 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को दस्तावेज भेज दिए गए हैं। जल्द समस्या का निदान कर किया जाएगा। इस दौरान अशरफ अली, डॉ. होते राम सिंह, सतपाल सिंह चौहान, गौरव जमाल, उवैस पाशा, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।