फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भड़के किसान, डीसीओ को धूप में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में संचालित हो रही तीन शुगर मिलों ने किसानों को बकाया कर दिया, लेकिन मुरादाबाद की बेलबाड़ा स्थित शुगर मिल द्वारा किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने से नाराज भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीसीओ कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए। साथ ही डीसीओ को अपने साथ धूप में बैठा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गन्ना किसान भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तथा धरना देकर बैठ गए। किसानों ने डीसीओ को भी अपने साथ धूप में बैठा लिया। किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान कराया कराने की मांग की। कहा कि शुगर मिल की आरसी जारी कराई जाए। इसके अलावा किसानों ने चौधरपुर गन्ना क्रय केंद्र पर मुरादाबाद समिति के चार गांव एवं अमरोहा समिति के तीन गांवों को हटाने की मांग की। किसानों ने कहा कि जिले में तीन शुगर मिलों का संचालन होता है। लेकिन अन्य जिलों की शुगर मिल भी यहां के किसानों का गन्ना खरीदती हैं। जिले की तीनों शुगर मिलों ने तो किसानों को बकाया भुगतान कर दिया, लेकिन मुरादाबाद की बेलबाड़ा एवं रामपुर की करीम गंज ने अभी तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है। मुरादाबद की बेलबाड़ा पर किसानों का 6.81 करोड़ और करीम गंज रामपुर पर किसानों को 10.19 करोड़ रुपये बकाया है। डीसीओ मनोज कुमार ने किसानों को शीघ्र गन्ना भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष मोहन सिंह बेनीवाल, युवा जिला महासचिव अभिराज, युवा ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चहल, सरदार रफ्तार सिंह, मोहित चीमा, अमित चौधरी, मोहित चौधरी, जयकीरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें