फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भूसा लदे ट्रैक्टर ट्राॅली ने किसान को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थानाक्षेत्र में रास्ते में लिंक मार्ग पर पैदल जा रहे किसान को भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गांव बेगपुर मुंडा में किसान धरमू उर्फ धर्मपाल (45) का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे लिंक मार्ग पर किसान धरमू पैदल घर से खेत पर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने किसान को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोड़कर चालक भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। धर्मपाल के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें