फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान बोले फर्जी तरह से हुआ भूमि अधिग्रहण, मंत्री बोले दस दिन में करा देंगे हल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर/जोया (अमरोहा)। कूबी गांव में मध्य गंगा नहर में गई जमीन के सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग के लिए धरने में शामिल किसानों ने सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर कहा कि अधिकरण पूरी तरह फर्जी हुआ है। वही मंत्रियों ने दस दिन के भीतर किसानों की समस्या का हल कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को जोया के हरियाना गांव में शपथ ग्रहण समारोह था। जिसमें दुग्ध मंत्री धर्मपाल सिंह और जिला के प्रभारी व गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार शामिल हुए। यहां भाकियू शंकर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान पहुंचे। दोनों मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कूबी से मध्य गंगा नहर परियोजना द्वितीय चरण चंदौसी शाखा के निर्माण के लिए भूमि रकबा 75910 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण 28 अप्रैल 2012 को घोषित किया दर्शाया है। जबकि किसी किसान को इसकी जानकारी नहीं दी गई। अधिग्रहण के संबनंध में किसान पूर्व में डीएम को शपथ पत्र भी दे चुके है कि ये अधिग्रहण बिल्कुल फर्जी तरीके से हुआ है। जिसका किसानों को न तो कोई नोटिस दिया गया है और न ही किसी प्रकार की संस्तुति ली गई है। कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया। 1 दिसंबर 2022 तक जमीन अभिलेखों में किसानों का नाम दर्ज है और उस जमीन पर भूस्वामी भूमि पर कृषि कार्य कर रहे है। जबकि हमारे गांव कूबी से पश्चिम में गांव गफ्फारपुर है। जहां पर भूमि के सर्किल रेट से चार गुना रेट दे कर बैनामा करा कर नहर खुद चुकी है। कूबी से पूरब दिशा के गांव पपसरा और कासमपुर की जमीन का भी सर्किल रेट का चार गुना देकर बैनामा कराकर नहर खुद चुकी है। किसान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को पिछले बीस दिन से धरना पर हैं बावजूद इसके जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं है। किसानों की बात सुनकर दोनों मंत्रियों ने दस दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने की बात कही। इस दौरान आलोक, आशीष, संजीव कुमार, कमल सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, मुकेश, बृजपाल सिंह, सुखबीर सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें