फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान को दुकान में बंद करके पीटा, पीआरवी ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। किसान को दुकान में बंद करके मारपीट की गई। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर किसान को छुड़ाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तसीहा निवासी लख्मीचंद ने बताया कि वह चार अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर सवार को अपने गांव से हसनपुर जा रहा था। गांव करनपुर माफी में शराब के ठेके के पास जान पहचान के कुछ लोगों ने रोक लिया और पकड़कर पास में ही एक दुकान में ले जाकर बंद कर दिया। बंधक बनाकर लाठी से मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। किसी पहचान के व्यक्ति ने पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी कर्मियों ने किसान को छुड़ाया। इससे पहले भी सिर कलम करने की धमकी दी जा चुकी है। आरोपी पुरानी रंजिश मानते हैं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें