रहरा। सड़क हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताते हैं कि सोमवार की देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव को गुरैठा निवासी पचपन वर्षीय पातीराम अपने खेत से पशुओं की रखवाली कर शाम को घर लौट रहे थे जैसे ही वह अलीगढ़ मार्ग पर गुरैठा अड्डे के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पातीराम बुरी तरह घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया था। परिजन घायल को गंभीर हालत में मुरादाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां मंगलवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।