फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत पर जा रहे किसान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। खेत पर जाते समय किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भूवरा निवासी किसान जयपाल सिंह (50) मंगलवार की दोपहर बाद अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे और रास्ते में अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेहोशी की हालत में किसान को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को घर ले गए और बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चों को छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें