रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे पर सड़क पार कर रहे किसान सुरजीत सिंह (40) की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक सुरजीत सिंह शहबाजपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात पेट्रोल पंप के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।