फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से अमरोहा जा रहे किसान की बाइक को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में भीष्म शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक भीष्म शर्मा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव निवासी शिवकुमार शर्मा के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को भीष्म शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नौगांवा बाईपास पर पहुंची तभी सामने से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि भीष्म शर्मा बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की जानकारी लगने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक कार को लेकर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
सूचना मिलते ही परिजन भी हादसा स्थल पर पहुंच गए और घायल भीष्म शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। अभी परिजन भीष्म शर्मा को मुरादाबाद के साई अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक भीष्म शर्मा के चचेरे भाई मुकुल शर्मा की तहरीर पर स्विफ्ट कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें