फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। रेलवे लाइन से होकर गुजर रहे किसान सोमपाल (48) की ट्रेन में चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। यह घटना रविवार शाम गांव चांदनगर के पास काफूरपुर रेलवे लाइन के पास हुई। गांव चांद नगर निवासी किसान सोमपाल पुत्र लेखराज शाम के समय घर से किसी काम के लिए गए थे। वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि तभी ट्रेन आ गई और व उसकी चपेट में आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और उनकी पहचान की। बाद में परिजनों को जानकारी दी। हादसे से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा, एक बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें