फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत से लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। खेत से लौट रहे कांकाठेर निवासी श्रवण सिंह (55) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। परिजन उनको उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कांकाठेर निवासी श्रवण सिंह पुत्र मवासी सिंह के खेत हाईवे की दूसरी तरफ हैं। जहां आने जाने के लिए हाईवे पार करना पड़ता है। शनिवार शाम आठ बजे वह खेत से लौट रहे थे। वह ख्यालीपुर ढाल के सामने पहुंचे थे। इस बीच अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर गए। घायल श्रवण सिंह को उपचार के लिए नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें