फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दीवार के नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दीवार के नीचे दब जाने से बस्तौरी माफी निवासी जोगेंद्र (40) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरी माफी निवासी जोगेंद्र रविवार को घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनकी निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। जोगेंद्र उसके नीचे दब जाने से घायल हो गए। शोर सुनकर दौड़े परिजनों ने मलबा हटाकर उनको किसी तरह निकाला। उनको उपचार के लिए पाकबड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें