फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकने से हुई थी किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले संभल के किसान की मौत फंदे पर लटकने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। संभल के एचौड़ा कंबोह के गांव पंसूखा मिलक निवासी 25 वर्षीय किसान प्रीतम सिंह बुधवार शाम को घर से ब्रजघाट में गंगा स्नान करने गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को उनका शव हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झकड़ी गांव के रहने वाले चंदर सिंह के आम के बाग में फंदे से लटका मिला था। मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट में साफ है कि किसान की मौत फंदे पर लटकने की वजह से ही हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें