फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। खेत में पशु न घुस जाएं, इसके लिए किसानों ने खेत के चारों तरफ कटीले तार लगाए हैं। इन तारों में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में हुई। गांव में किसान सीताराम का परिवार रहता है। दोपहर के समय सीताराम का बत्तीस वर्षीय बेटा सुनील कुमार ने खेत में मेंथा की फसल कटवाकर ट्रैक्टर ट्राली में भरवाई थी। मेंथा फैक्टरी पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पास में एक दूसरे किसान के खेत में नलकूप चल रहा था। सुनील कुमार वहां से नलकूप पर पानी पीने के लिए चला गया। लेकिन उस खेत के चारों तरफ लोहे के कटीले तारों की बाउंड्री हो रही थी। जिसमें करंट दौड़ रहा था। जैसे ही सुनील ने तारों की इस बाउंड्री से बचकर नलकूप पर जाने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां ले जाय गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटे छोड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें