फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फूलपुर गढ़ी निवासी मिथुन (24) की मंगलवार की दोपहर खेत पर फसल की रखवाली करने जाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर गढ़ी की है। मंगलवार की दोपहर को गांव निवासी मिथुन पुत्र यादराम खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के खंभे में करंट उतर आया। मिथुन खंभे के पास पहुंचा तो करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह बचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि युवक की मौत की सूचना प्राप्त हो गई है। कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें