फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Accident: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 13 Jun 2023 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

ये हादसा सोमवार की रात बजे चककाली लेट रेलवे स्टेशन और कैलसा के बीच में हुआ। फसल की सिंचाई करने खेत पर जा रहे किसान की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की रात फसल की सिंचाई करने खेत पर जा रहे किसान की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये हादसा सोमवार की रात बजे चककाली लेट रेलवे स्टेशन और कैलसा के बीच में हुआ। क्षेत्र के गांव लोधीपुर में राम चरन सिंह का परिवार रहता है। 80 वर्षीय रामचरण पेशे से किसान थे। उनके परिवार में बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात दो बजे रामचरन सिंह खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए जा रहे थे। करीब 2:30 बजे चककाली लेट रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर कैलसा की ओर जैसे ही रेलवे लाइन पार करने लगे। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। 

मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पर बुजुर्ग का शव देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से इत्तफाकिया तहरीर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें