फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रहरा हसनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर त्रिवेणी शुगर मिल जा रहा किसान हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां निवासी किसान फरीद अहमद का बेटा फिरोज (27) शुक्रवार की रात अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर त्रिवेणी शुगर मिल में आपूर्ति करने जा रहा था। हसनपुर रहरा मार्ग पर हाकमपुर गांव के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन द्वारा ओवरटेक करने का प्रयास किया गया। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहा फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद फिरोज को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
किसान की अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह पांच भाइयों तथा दो बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें