फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दी

सार

घरेलू विवाद के चलते किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।हालत बिगड़ने पर उसने फोन कर अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू विवाद के चलते किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी फोन कर दोस्तों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वासुदेव नगर का है। यहां पर विजेंद्र (30) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विजेंद्र और उसकी पत्नी खेत पर काम करने गए थे। करीब पांच बजे दोनों घर लौट आए। इसी बीच विजेंद्र अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा और दोबारा खेत पर पहुंच गया। यहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसने फोन कर अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते विजेंद्र ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें