फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान को सांप ने डसा, झाड़ फूंक के चक्कर में हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/उझारी। फसल की सिंचाई करते समय किसान शीशपाल सिंह (40) को सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए परिजन झाड़ फूंक कराने वालों के यहां चक्कर काटते रहे। इसी बीच किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा में बुधवार की शाम को किसान शीशपाल सिंह फसल की सिंचाई करने गए थे। बताते हैं कि इस दौरान शीशपाल को सर्प ने पैर में डस लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों उपचार के लिए शीशपाल को झाड़ फूंक कराने वालों के पास ले गए। एक जगह से सुधार नहीं हुआ तो दूसरी जगह लेकर पहुंचे। झाड़ फूंक कराने के चक्कर में ही शुक्रवार की सुबह को किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं।

बयान: सीएचसी में एंटी स्नेक की वैक्सीन उपलब्ध है। लेकिन यहां पर कोई भी ऐसा मरीज नहीं लाया गया है। जिसे सर्पदंश हुआ हो। जानकारी के अभाव में लोग झाड़ फूंक वालों के चक्कर में जान गवां देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. ध्रुर्वेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक हसनपुर


सर्पदंश से मौत होने पर मिलता है चार लाख मुआवजा
हसनपुर। सर्पदंश से मौत होने पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है। तहसीलदार सुदीप कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ शर्तें भी पूरी करनी होगी। साथ ही मौत के सात दिन के भीतर मुआवजा के लिए आवेदन भी करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें