फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकास खंड जोया के ग्राम रसूलपुर गुर्जर में संचारी अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक ज्ञानेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि स्क्रब टायफस रोग अत्यंत खतरनाक होता है। जिसमें बुखार, सिरदर्द, बदन में ऐंठन होती है। ये रोग एक बैक्टीरिया ओरियंटिला जो चूहा, छछुंदर के परजीवी माइट के द्वारा फैलता है।
विज्ञापन

इसके नियंत्रण के लिए चूहा, छछुंदर को नियंत्रित किया जाना चाहिए। इसके लिए जिंक फास्फाइड 10 ग्राम, चीनी 10 ग्राम, सरसों तेल 10 ग्राम को 400 ग्राम आटा, चने, चावल आदि में मिलाकर तैयार किया जाता हैं और इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर चूहों के बिलों, आने वाले रास्तों पर रखना चाहिए। लहसुन और प्याज का घोल तैयार कर बिलों और रास्तों पर छिड़कना चाहिए। मुकेश कुमार बीटीएम ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता भूतपूर्व ग्राम पंचायत प्रधान नरदेव सिंह ने की। किसानों को सहभागी फसल निगरानी और निदान प्रणाली के लिए मोबाइल नंबर 9452247111, 9452257111 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें