रहरा क्षेत्र में नकली दवाओं का उत्पादन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इन दवाओं को नामचीन दवाओं के नाम से ही बाजार में बेचा जा रहा है। जिससे लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। उत्तराखंड के कांशीपुर के दवा कंपन के मैनेजिंग डाॅयरेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र एवं सुबूत देकर मामले की शिकायत की है। जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
उत्तराखंड के कांशीपुर के चेती चौराहा निवासी डॉक्टर रोहित भटनागर का कहना है कि कैयर अस फार्मासुटिकल प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर है। फैक्टरी में सौ से अधिक स्वास्थ्य संबंधी दवाओं का उत्पादन किया जाता है। इन्हीं उत्पादों में से एक ओटीना नाम की कान की दवाई है। दवाई की खपत अमरोहा जिले में भी होती है। बीते कुछ माह से अमरोहा जिले में इस दवाई की खपत में कमी आई है। इसकी जानकारी करने पर पता हुआ कि रहरा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से इस दवाई को बनाया जा रहा है और मेडिकल स्टोरों पर दवाई को बहुत सस्ता बेचा जा रहा है।
ओटीना नाम से ही दवा को बनाकर बेचा जा रहा है। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। नकली बिल भी दिया जा रहा है। जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। नकली दवा के खुलआम बेचे जाने से लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। नकली दवाओं के कुप्रभाव से लोगों की जान तक जा सकती है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी अमरोहा, एसपी अमरोहा, ड्रग इंस्पेक्टर अमरोहा, थाना पुलिस रहरा से की गई है। मांग की गई है फर्जी दवा बनाकर बेचने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।