गजरौला। सैयद मुस्तफा मियां की दरगाह पर चल रही उर्स में फहीम वारसी की टोली ने कव्वाली प्रस्तुत कर समां बांध दिया। माैला की शान में कलाम पेश किए तो लोग वाह वाह कह उठे। इस बीच अकीदतमंदों द्वारा चादरपोशी की गई।
क्षेत्र के गांव लिसड़ी बुजुर्ग में सैयद मुस्तफा मियां की दरगाह पर उर्स चल रही है। शनिवार की रात कव्वाली के लिए फहीम वारसी की टोली को बुलाया गया। उनकी टोली ने मौला की शान में कलाम पेश किए तो लोग शाबाशी करते हुए वाह वाह करने लगे। रात भर ग्रामीण कव्वालियों पर झूमते रहे। इस बीच दूर दराज से आए अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर दुआ की। इस मौके पर मोहम्मद कामिल खां, मुरादी खां, नूरजमा खां, जमशेद खां, अफराेज खां, फहीम खां आदि मौजूद रहे।