रविवार को कॉलेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंधक सभा के जिलाध्यक्ष खचेड़ू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नए शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का प्रस्ताव विधानसभा एवं विधान परिषद में पारित हो चुका है। इसमें पूर्व में विद्यमान नियमावली एवं धारा को शासन द्वारा समाप्त करने के निर्णय का स्वागत किया। मुरादाबाद से पहुंचे मुख्य अतिथि दीपक द्विवेदी समेत कई प्रबंधकों ने शासन की अलंकार योजना के तहत 25 प्रतिशत प्रबंधकीय योगदान का विरोध जताया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक वसीम हैदर नकवी व संचालन डॉ. विश्वास कुमार ने किया। बैठक में जिला महामंत्री अंकित कुमार गुप्ता एडवोकेट, सभा के कोषाध्यक्ष आशु सिंघल, संजीव कुमार, अतुल कुमार गुप्ता, मोहम्मद आदिल अब्बासी, कौशल कुमार, इंद्रपाल सिंह, किशनपाल त्यागी, राजवीर त्यागी मौजूद रहे।