फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हर घर को मिलेगा 24 घंटे पानी, पीरगढ़ वार्ड से होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर को अब सातों दिन में 24 घंटे पानी आपूर्ति करने की तैयारी की जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मोहल्ला पीरगढ़ से इसकी शुरुआत की जाएगी। जिसमें चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट सफल होने के बाद फिर पूरे शहर में इसको लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार काम रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसके लिए काम भी किया जा रहा है। शहरी इलाकों में फिलहाल सुबह-शाम पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन, योजना के तहत अब लोगों को सातों दिन और 24 घंटे पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसको लेकर जल निगम नगरीय ने तैयारी शुरू कर दी है।
अमरोहा नगर पालिका में पीरगढ़ वार्ड से इसकी शुरुआत की जाएगी। प्रयोग सफल होने के बाद पूरे शहर में इसे लागू किया जाएगा। इसमें लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। हर घर में पेयजल पहुंचाने के लिए करीब 10.50 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। योजना के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। अगली प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पीरगढ़ में बनी पानी की टंकी से होगी आपूर्ति
प्रोजेक्ट के तहत जल निगम को पानी के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं करना होगा। आपूर्ति के लिए नगर पालिका के पीरगढ़ में मिनी स्टेडियम के पास बने ओवरहेड टैंक से ही पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। पेयजल के लिए केवल पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
- सेंसर बताएगा, कम हो गया पानी का लेबल
ओवरहेड टैंक में पानी का लेबल कम होते ही स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल और डेटा अधिग्रहण प्रणाली) अलर्ट कर देगा। जिससे पता लग जाएगा कि पानी का लेबल कम हो गया है। इसके साथ ही ओवरहेड टैंक में पेयजल के लेबल को पूरा कर दिया जाएगा। इससे घरों में पानी की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी।
- 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन है खर्च का मानक
पीरगढ़ वार्ड की आबादी करीब 25 हजार है। वहीं, शहरी जलापूर्ति के लिए रोजाना 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन का मानक निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार रोजाना करीब 33.75 लाख लीटर पानी की खपत होगी।
- अमरोहा में पीरगढ़ वार्ड में लोगों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत होगी। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। - मोहम्मद मोहसीन, सहायक अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें