फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। जिले में चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार तक तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। वहीं बड़ी संख्या में परीक्षकों की अनुपस्थिति लगातार जारी है।
विज्ञापन

जिले में मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को 58285 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। चार केंद्राें पर चल रही मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में 18869, जेएसएच इंटर कॉलेज में 13815, आईएम इंटर कॉलेज में 15052 तथा एकेके इंटर कॉलेज में 10549 समेत 58285 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। जिले में अब तक तीन लाख आठ हजार 61 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। बृहस्पतिवार को चारों केंद्रों पर 668 परीक्षक गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें