फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 19 फरवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे यूपी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की एक बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। जिसमें 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 19 फरवरी को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त 20 से 22 फरवरी तक मांगों के संबंध में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया कि जनवरी में इसके संबंध में आंदोलन की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन अयोध्या में श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के चलते आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। जिसके तहत सोमवार 19 फरवरी को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया। कार्य बहिष्कार के साथ ही संघ के सदस्य कलक्ट्रेट में धरने पर बैठेंगे। 20 से फरवरी तक सभी जिलों में जन प्रतिनिधियों को मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिवेदी, मनदीप कौर, श्याम सिंह, सोविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविराज, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें