फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आधुनिक और रसायन मुक्त खेती करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। क्षेत्र के ग्राम जेबड़ा मुस्तकम में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एक दिवसीय कृषि मेला एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने फीता काटकर प्रदर्शनी और प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में मिट्टी की उर्वरता बचाए रखने और स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे आधुनिक और रसायन मुक्त खेती की ओर कदम बढ़ाएं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार लेने के तकनीकी गुर सिखाए। यहां डीडीए डॉ. राय प्रवेश वर्मा, कपिल कुमार, मुकेश चौहान, पवन चौहान और वीरेंद्र सिंह आदि रहे। यहां आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, किसान सुरेंद्र सिंह त्यागी, ईश्वरचंद गुर्जर और ग्राम प्रधान इंद्रेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें